दिल्ली
पूर्वी दिल्ली स्थित सूरजमल विहार इलाके में एक अमेरिकी वरिष्ठ नागरिक से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने 32 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम गगनदीप है और उसका आगरा में होमस्टे का कारोबार है।
दरअसल, 62 वर्षीय अमेरिकी सीनियर सिटिजन पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गगनदीप शादी का झांसा देकर पिछले 3 साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है और अब उसे धोखा दे रहा है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गगनदीप से 2019 में आगरा में मिली थी। जहां वह कुछ दिनों तक रही थी।
जिसके बाद वह कई बार भारत आ चुकी हैं। आरोप है कि इस दौरान गगनदीप ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक बार सूरजमल विहार में भी दोनों किसी के घर आए थे और वहां भी रिश्ता पक्का हो गया था. अमेरिकी महिला ने तीन दिन पहले विवेक विहार थाने में अपनी शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए शाहदरा जिला पुलिस ने आरोपी गगनदीप को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।