Bhagalpur: मोटरसाइकिल और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक युवक की गई जान



भागलपुर, बिहार
रिपोर्ट : बालमुकुंद कुमार

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र के बाईपास पर देर रात मोटरसाइकिल सवार मनीष मनीष कुमार पोद्दार को अज्ञात ट्रक के द्वारा धक्का मार दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा घायल को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। 

मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर का रहने वाला था और रात में शादी समारोह में भवनाथपुर जा रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार ट्रक के द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।