बगोदर, गिरिडीह
बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत के अन्तर्गत तारानारी में नौ कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ सह शिव हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भूमि पूजन के साथ ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो शमिल हुए।
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि गायत्री महायज्ञ विश्व कल्याण के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। गायत्री महायज्ञ से मनुष्य के अंदर की ऊर्जा का विकास होता है। यज्ञ की शुरुआत 19 मई को सुबह कलश सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो 21 मई को पुर्णोहोती होगी।
भूमि पूजन में जीप सदस्या रीता प्रसाद, मुखिया प्रदीप महतो, पंचायत समिति गौतम कुमार, विजय महतो, संजय कुमार, तुलसी महतो, टहल महतो, सुखलाल महतो एवम ग्रामीण महिलाएं सहित बडी संख्या में श्रध्दालु शामिल हुए।