Spendthrift women In Dubai
पुरुषों और महिलाओं के बारे में एक बात हमेशा कही गई है कि पुरुष मंगल ग्रह से हैं और महिला शुक्र से... कहने का मतलब दोनों की पसंद कभी नहीं मिल सकती। शॉपिंग के मामले में भी यह बात साबित हो जाती है। शॉपिंग करना जहां महिलाओं का पसंदीदा काम होता है वहीं पुरुषों के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इसका असर शादीशुदा जिंदगी पर भी दिखाई दे रहा है क्योंकि महिलाओं के लिए यह काम जीतना मनोरंजक होता है तो वहीं पुरुषों के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं होता। लेकिन क्या हो अगर एक महिला अपने पति के 70 लाख सिर्फ एक बार में शॉपिंग में ही खर्च कर दे! यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है।
अंग्रेजी वेबसाइट देसी स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में रहने वाली एक महिला अपने पति के पैसे सिर्फ अपने फैन्स के लिए खर्च करती है। यहां अगर महिला एक बार शॉपिंग करने चली जाए तो लाखों में सीधे हजारों की बात नहीं होती। इस महिला ने इंटरनेट पर अपनी रैकिंग का जलवा बिखेरा। महिलाओं को इंटरनेट पर लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनकी तरह लाइफस्टाइल जीने का सपना देखती हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर महिलाएं अपनी आलीशान छुट्टियों और महंगी खाने-पीने की जगहों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। अपने वीडियोज में उन्होंने खुलासा किया कि उनका शौक सिर्फ और सिर्फ पति के पैसे उड़ाने का है। एक वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि जब वह शॉपिंग के लिए निकलती हैं तो आराम से एक दिन की शॉपिंग पर 3 लाख से 70 लाख रुपये खर्च कर देती हैं.
कवर रियल लाइफ से बात करते हुए महिला ने कहा कि उसने दुनिया के लगभग हर देश की यात्रा की है और उसकी यात्रा इतनी लग्जरी है कि एक बार में 14-15 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं. इसके अलावा महिला ने बताया कि उसे सिर्फ डिजाइनर कपड़े और बैग ही पसंद हैं.