Ranchi: भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को मिला दैनिक भास्कर की ओर से मिला झारखंड का गौरव का सम्मान


मांडर, रांची 
रिपोर्ट : डॉ. संजय प्रसाद

झारखंड राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र राँची जिला के मांडर प्रखंड के कंदरी में  स्थित भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस आज ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो गया है। बीएड, डीएलएड, नर्सिंग, फार्मासिस्ट के विद्यार्थियों का अपने घर गाँव के इस संस्थान में नामांकन, क्लासेस, सामान्य एक्टिविटी,प्रयोगशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं, प्रेक्टिकल की सुविधाएं सहित पारिवारिक वातावरण में सर्वांगीण शिक्षा के साथ कैम्पस सेलेक्शन के द्वारा छात्रों को रोजगार देने के विद्यालय परिवार के प्रयास के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी कायल हो चुके हैं।

आज जिस उद्देश्य से इस संस्थान की की स्थापना की गई थी वो सभी के अथक प्रयास से अपनी मंजिल की ओर अग्रसर होते दिख रही है।झारखंड की राजधानी रांची में दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर की ओर से झारखंड का गौरव सम्मान इस संस्थान को दिया गया जो संस्था की शैक्षणिक सचिव दीपाली परासर ने संयुक्त रुप से शिक्षा मंत्री (राज्य) श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव,सांसद संजय सेठ के करकमलों से प्राप्त किया।

इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक नितिन पराशर, प्राचार्य उपेन्द्र उपाध्याय,राकेश कुमार राय, मनोज कुमार,तुलसी दास सहित संस्थान परिवार के सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।