Koderma: ईद की ड्यूटी खत्म कर लौटने के क्रम में हुआ हादसा, कंटेनर और पुलिस की गाड़ी टकराई, 1 जवान की हुई मौत एवं 10 हुए घायल


कोडरमा

चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी गौरी नदी पुल के पास सोमवार की दोपहर कोडरमा पुलिस वाहन (नंबर जेएच-12बी-4227) और कंटेनर (यूपी-53एफटी-2690) की आमने-सामने टक्कर हो गई. कोडरमा जिले में मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक समेत झारखंड पुलिस के नौ जवान घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया. इस दौरान गणेश की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पुलिस कांस्टेबल गणेश भगत (जमशेदपुर) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सभी जवान ईद के दिन ड्यूटी के लिए हजारीबाग स्थित पदमा प्रशिक्षण केंद्र से कोडरमा पहुंचे थे.

चालक आधे घंटे तक वाहन में फंसा रहा 

जानकारी के अनुसार सभी घायल जवान जिला बल के हैं और सोमवार करीब एक बजे तिलैया बांध पर ईद की ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे. इसी बीच गौरी नदी पुल के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर वाहन ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वैन में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद हाइवे पेट्रोलिंग व थाना पुलिस की मदद से सभी घायल पुलिसकर्मियों को पिकअप वाहन से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. घटना में कंटेनर का चालक बक्सर निवासी संजय सिंह करीब आधे घंटे तक वाहन में फंसा रहा, बाद में उसे क्रेन की मदद से निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर व थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने घायल जवानों का हालचाल और इलाज के बारे में जानकारी ली।

घायलों में यह हैं शामिल

घायलों में कंटेनर चालक संजय सिंह बक्सर (बिहार), पुलिसकर्मी राहुल कुमार सिंह (जमशेदपुर), सुनील कुमार झा व संजय कु सिंह (लातेहार), सतीश कुमार (बोकारो), तेजनारायण सिंह (रांची), विकास चिक बड़ाईक (गुमला), चमरा मुंडा (खूंटी), विनोद मरांडी (जामताड़ा), रामविलास भगत और चंदन सिंह के नाम शामिल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद राहुल कुमार सिंह, सुनील कुमार झा, संजय कुमार सिंह, सतीश कुमार, तेजनारायण सिंह, विकास चिक बड़ाइक, चालक संजय सिंह को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.