Giridih: शराबी पति ने पीट पीट कर किया अपनी 12वीं पत्नी की हत्या, पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार




गावां, गिरिडीह

गावां थाना क्षेत्र के जमडार अंतर्गत तारापुर निवासी 40 वर्षीय सावित्री देवी की हत्या उसके पति रामचंद्र तुरी द्वारा रविवार की देर रात लाठी डंडे से पीटकर कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतका रामचंद्र तुरी की बारहवीं पत्नी थी। मृतका के तीन बेटा व एक बेटी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है, वहीं निर्दयी पति के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।

मिली जानकारी के रामचंद्र पत्नी के साथ बंद कमरे में शराब पी रहा था, इसी बीच कुछ विवाद हुआ जिसके पश्चात उसने अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया और अंत में उसकी हत्या कर दिया।  जानकारी देते हुए तारापुर के वार्ड सदस्य ने बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह जानकारी मिली के उनके वार्ड निवासी रामचंद्र तुरी ने अपनी पत्नी को हत्या लाठी डंडा से पीट कर मार डाला है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि रामचंद्र तुरी पूर्व में भी एक एक कर इग्यारह शादी कर चुका है। और हर पत्नी के साथ वह मारपीट करता रहता था, और उन्हें घर से भगा देता था। किंतु इस बार कुछ पारिवारिक विवाद हुआ और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। वहीं हत्यारे पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।