Bagodar: मजदूरी करने बंगलौर गया युवक एक माह से है लापता, परिजनों ने लगाया प्रशासन से खोजने की गुहार



बगोदर, गिरिडीह
रिपोर्ट : अशोक कुमार

बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत औरा पंचायत के दामा निवासी ननकू महतो के 34 वर्षीय पुत्र तिलक महतो बीते एक माह से बंगलौर से लापता हैं। तिलक महतो की पत्नी के अनुसार वह एक वर्ष पूर्व अपने गांव के दामाद के  साथ रोजगार की तलाश में बंगलोर गया था, जहां वह एक होटल में काम करता था। उसकी फोन से आखिरी बातचीत 20 मार्च 2023 तक परिवार के लोगों से होती रही, लेकिन 20 मार्च से उसका मोबाइल बंद आ रहा है।बुजुर्ग माता-पिता ने बेटे को खोजने की दिशा में पहल करने की गुहार लगायी हैं। 

इधर सूचना पाकर प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली परिवार वालो से मिलकर पूरी जानकारी ली और परिजनो को मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड का दुर्भाग्य हैं कि प्राकृतिक संसाधनो से परिपूर्ण होने के बावजूद भी यहां रोजगार के आभाव में लोगो को पलायन करना पड़ता हैं। आये दिन मजदूरो के साथ होनेवाली दुर्घटनाएं झकझोरती हैं। ऐसे में सरकार को इसपर ठोस पहल करने की जरूरत है।