देवरी, गिरिडीह
संवाददाता : रंजीत कुमार (9931549286)
झामुमो कार्यकर्ता टीरकू हांसदा को चंदा के दौरान एक ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसके बाद इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
बता दे कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के 50 वें स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर पार्टी इकाई देवरी के कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से चतरो चकाई मुख्य मार्ग स्थित रानी पोखर के पास मार्ग से गुजरने वाली सभी वाहनों से चंदा ले रहे थे। इसी क्रम में बीते दिन गुरुवार को एक कार्यकर्ता टीरकू हांसदा को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी और फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।आननफानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया। किंतु वहां भी उनका इलाज नहीं हो पाया और उन्हें गिरिडीह से धनबाद भेज दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया।
इधर इस घटना से जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं पार्टी के लिए एक अपूर्णीय कार्यकर्ता की छती हुई है।