गावां, गिरिडीह
गावां थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के विगत दिनों हुए जगदीश यादव हत्याकांड के एक आरोपी को गिरिडीह के गांवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोज यादव अपने मालडा गांव स्थित ससुराल में जगदीश यादव की हत्या कर छिपा हुआ था। इसकी भनक गावां पुलिस को मिली जिसके बाद गावां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद करने में सफल रही।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम जब आरोपी मनोज यादव को पुलिस दबोचने माल्डा गई, तो पुलिस को देख कर मनोज फरार होने का प्रयास किया। लेकिन गांव के लोगो ने उसे पकड़ कर पुलिस को सोपा। हालाकि मृतक की हत्या मंगलवार को होली की शाम चाकू से किया गया था। गिरफ्तार आरोपी मनोज यादव द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर जगदीश यादव की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। क्योंकि आरोपी मनोज यादव ही वह आरोपी है जिसमे मृतक के सीने में चाकू घोप दिया था। जबकि उसके साथी के हाथ में पिस्टल था।
मनोज द्वारा चाकू घोपने के बाद मृतक जगदीश की मौत मौके पर हो गई थी। मनोज को दबोचने और पूछताछ में यह बात सामने आया की खेत में मवेशी चराने को लेकर मृतक जगदीश और मनोज में पहले विवाद हुआ था। इसके बाद जब जगदीश यादव मंगलवार की शाम अपने पशु को चारा देने घर से निकला था। इसी दौरान मनोज ने अपने एक साथी के मदद से पिस्टल लेकर मृतक को डराया, और बाद में भीड़भाड़ के बीच उसकी हत्या भी कर दी।