Bihar: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुई युवक की मौत, ससुराल से लौट रहा था युवक, परिजनों में पसरा मातम


पूर्वी चम्पारण

ससुराल में पत्नी से मिल कर घर लौट थे युवक की अज्ञात वाहन के चपटे में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान करते हुए मृतक के परिजन को सूचना दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स के समीप की है। 

कैसे हुई घटना

घटना के संबंध में मृतक के पिता बंजरिया थाना के कटहरिया वार्ड नंबर 11 निवासी बहादुर प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा 27 वर्षीय अवधेश कुमार की शादी दो वर्ष पहले चिरैया थाना के सपगढ़ा निवासी मीना देवी से हुई थी। तीन माह पहले उनकी बहु मायके गई थी। उसी से मिलने के लिए मंगलवार उनका बेटा अपने ससुराल गया था। बुधवार को जब वह अपने बाइक से लौट रहा था, इसी बीच वहां अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस ने उसके आधार कार्ड से उसका पहचान कर बंजरिया थाना के माध्यम से हम लोगो को सूचना दिए तब वह लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहा उनके बेटे का शव था। 

मजदूरी कर घर का चलाता था खर्च

बता दें, मृतक अवधेश मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। मृतक के आलावा उसके परिवार में वृद्ध पिता, मां और एक छोटा भाई है। सभी का खर्च वही उठाता था। मां का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं मृतक की पत्नी को जैसे पता चला की उसका सुहाग उजर गया है, उसके बाद से वह बेसुध पड़ी थी।

क्या कहते है थानाध्यक्ष

नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि सूचना पर जब वह पहुंचे तब तक युवक की मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है, वही परिजनों को घटना की सूचना दे दिया गया है।