तिसरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : पिंटू कुमार
तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक में एक बंगला इट भट्टा के समीप दो मजदूरों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी के अनुसार दोनो शव इट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों का है। रविवार की अहले सुबह जब ईट भट्ठा संचालक रामावतार यादव जब सो कर उठे तो उन्हे वहां दोनो मजदूरों का शव दिखाई पड़ा। जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने मृतक के परिजनों को दिए। सूचना मिलने के पश्चात मृतक के परिजन उक्त स्थल पहुंचे और शव को देखते ही जोर जोर से रोने लगे। वहीं आस पास में ग्रामीणों की भी काफी भीड़ लग गई।
बता दें मृतक मजदूरों की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक निवासी 36 वर्षीय सिकंदर यादव व 35 वर्षीय संजय राय के रूप में की गई है। दोनों मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं।
घटना की जानकारी देते हुए संचालक ने बताया कि दोनों मजदूर शनिवार की देर रात शराब पीने गांव गए थे। उसके बाद वह दोनों वापस आकर इट भट्ठे पर सो गए थे। साथ ही वह भी गहरी नींद में सो गए थे। जब वह सुबह उठे तो उन्हे दोनों मजदूर मृत मिले।
इधर शव की सूचना मिलने पर तिसरी इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गए है। पुलिस द्वारा हर पहलुओं पर जांच किया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।