डुमरी, गिरिडीह
रिपोर्ट : प्रतीक बरनवाल (7209820540)
वतन महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र में गरीब लोगों के लिए मदद की पहचान बनते जा रहे हैं। वर्तमान समय में गरीबों की दुःख दर्द को दूर करने का प्रयास करना उनका पहला प्राथमिकता है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को देखने को मिला जब उनसे बीमारी से ग्रस्त एक मरीज में मदद की मांग की।
बता दें कि डुमरी प्रखंड अंतर्गत मधगोपाली पंचायत के घुटवाली निवासी जागेश्वर महतो पिता जयलाल महतो पिछले 15 दिनों से रिम्स अस्पताल में भर्ती है। वह यूरोलॉजी (किडनी बिमारी) से ग्रसित है। खून की कमी होने पर जागेश्वर महतो ने अपने मित्रों को जानकारी दी। जिसके बाद इसकी जानकारी जैसे ही वतन महतो समर्थक डुमरी की टीम को पता चला तो तुरंत डुमरी विधानसभा के युवा सह समाजसेवी नेता वतन महतो ने इसे अत्यंत जरूरी समझा और अपने संज्ञान में लेते हुए अपने सक्रीय कार्यकर्ता सह कृषक मित्र करमचंद महतो (घुटवाली) को रिम्स अस्पताल रांची भेजकर रक्तदान करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर महतो की सेहत में काफी सुधार है। एवम रक्तदान के इस नेक कार्य के लिए लोगों ने वतन महतो एवम उनके समर्थक कर्मचंद महतो को धन्यवाद दिया है।