धनवार, गिरिडीह
रिपोर्ट : अप्पू पांडेय (8789955175)
धनवार थाना क्षेत्र के ग्राम बांधी में संचालित तीन आरा मिलो को वन विभाग की टीम ने जमींदोज कर दिया है। इस दौरान संचालकों द्वारा वन विभाग की टीम पर पथराव भी किया गया जिसमे कुछ वन कर्मी चोटिल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग को ग्राम बांधी में अवैध रूप से आरामिल संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद डोरंडा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सुरेश रजक के नेतृत्व में टीम गठन किया गया। हालांकि टीम के छापेमारी करने से पूर्व इसकी सूचना संचालकों को मिली जिसके बाद संचालक द्वारा अवैध आरामिल को उखाड़ का छिपाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम उक्त स्थल पहुंच गई। वन विभाग की टीम को देखते हुए अवैध आरामिल के संचालको द्वारा पथराव किया जाने लगा जिससे वन विभाग के कुछ कर्मी घायल हो गए।
हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद और पुलिस प्रशासन के सहयोग से वन विभाग की टीम को कामयाबी मिल गई और उन्होंने संचालित तीन आरामिलो को जमींदोज कर दिया। साथ ही आरामिल में लगे उपकरणों और रखी लकड़ियों को जब्त कर अपने साथ वन परिसर कार्यालय ले गई।
जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से आरामिल के संचालित होने का उन्हे गुप्त सूचना मिला था, जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई है। इस दौरान सहदेव साव, रोहन साव व केदार साव के आरामिल को ध्वस्त किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कार्य में बाधा पहुंचाने व जानलेवा हमला करने को लेकर धनवार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया जा रहा है।
छापेमारी अभियान में रेंजर सुरेश रजक, वनपाल दूधेश्वर सिंह सहित दर्जनों वनकर्मी शामिल थे।