आगामी 26 फरबरी को धनवार में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का होगा महाजुटान



धनवार, गिरिडीह

आगामी 26 फरबरी को धनवार के पुनीत राय स्टेडियम में दोपहर एक बजे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति बैनर तले महाजुटान होने जा रहा है। 
जानकारी देते हुए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि झारखंड के लोगों को अपनी माटी को बचाने के लिए यह महाजुटान हो रहा है। इसमें प्रांत के छोटे तबके से लेकर कई दिग्गज शामिल होंगे। 
साथ ही उन्होंने कहा कि ये लड़ाई झारखण्ड के हर झारखंडियों के लिए अपने सम्मान को बचाने की लड़ाई है। जहाँ हम अपनी स्थानीय नीति, आने वाली पीढ़ी, माटी परम्परा, जमीन, वन, उद्योग, शिक्षा, युवाओं को रोजगार, विस्थापन और स्थानीय युवा को नियोजन नीति में शामिल करने की है।
उन्होंने आम जनों से इस महाजुटान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का निवेदन किए हैं।